मेरे प्यार
सारी रात
सोया पड़ा रहा चाँद
मेरे सिराहने
भोर तक जागती रही मैं …
कितने सारे पंख उड़े
कितनी नदियाँ भर गयी लबालब
पुराने गाढ़े शहद से
भर गया मुख
मेरी देह
धरती की गोलाई में सिमट गयी
असंख्य दिल हवा में धड़के
मेरे प्यार
हमने पाया
एक दूसरे को
वैसे ही
जैसे आसमान
जैसे जलपोत
जैसे मेघ
जैसे तुम्हारे चुम्बनों से भीगे मेरे होठ
निवेदिता
सारी रात
सोया पड़ा रहा चाँद
मेरे सिराहने
भोर तक जागती रही मैं …
कितने सारे पंख उड़े
कितनी नदियाँ भर गयी लबालब
पुराने गाढ़े शहद से
भर गया मुख
मेरी देह
धरती की गोलाई में सिमट गयी
असंख्य दिल हवा में धड़के
मेरे प्यार
हमने पाया
एक दूसरे को
वैसे ही
जैसे आसमान
जैसे जलपोत
जैसे मेघ
जैसे तुम्हारे चुम्बनों से भीगे मेरे होठ
निवेदिता
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें